{"_id":"5af1e1ba4f1c1b320a8b8ded","slug":"fire-brigade-came-without-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने पहुंची बिन पानी के दमकल गाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग बुझाने पहुंची बिन पानी के दमकल गाड़ी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 08 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाने के पास लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर एकाएक जलने से वहां मौजूद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस ट्रांसफार्मर से दो मोहल्लों में होनी विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ ही कदमों पर स्थित अग्निशमन विभाग की गाड़ी तो आई लेकिन उसमें पानी न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। किसी प्रकार आसपास के लोगों ने बालू व पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर कस्बा स्थित थाने के पास लगे ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक धूधू कर जलने लगा। जिससे मोहल्ला धमेड़ी एक व धमेड़ी दो तथा रामनगर के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलता देख मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जिसे बुझाने के लिए अस्थाई रुप से मौजूद छोटी फायर बिग्रेड के गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी ना होने से वहां मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बालू और पानी से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर बुझने के बाद सिरौलीगौसपुर से बड़ी दमकल गाड़ी आई जिसके द्वारा ट्रांसफार्मर को ठंडा किया गया।
विज्ञापन