{"_id":"5ad8e0704f1c1b57098b57b7","slug":"fire-breaks-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन घर व गेहूं की फसल राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से तीन घर व गेहूं की फसल राख
Amarujala Bureau
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय आग लगने से तीन घरों का सामान जलकर राख हो गया वहीं आग की चपेट में आकर तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं हरख क्षेत्र में आग लगने से गेहूं की तीन बीघा फसल जल गई। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर करौता बाजार निवासी अब्दुल वहीद के छप्पर नुमा मकान में खाना बनाते समय आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोसी शकील व जावेद के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से अब्दुल की भैंस व दो बकरी, बाइक समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पास के तालाब व पम्पिंग सेट की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के मानपुुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अमित शुक्ला के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे खेत में लगी तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राखहो गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आस पास के खेतों तक आग पहुंचने से बचा लिया।
विज्ञापन