फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire breaks in Jungle

जंगल व बाग में लगी आग, हड़कंप

Sun, 15 Apr 2018 09:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 15 Apr 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks in Jungle
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

गांव के बाहर स्थित जंगल व एक बाग में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इस बारे में फायर कर्मियों को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंचे फायर कर्मियों की मदद से ग्रामीणों ने काफी सतर्कता दिखाते हुए समय से बुझा दिया इससे यहां एक बड़ी घटना होने से बच गई।              

विज्ञापन


सिद्धौर क्षेत्र के पहाड़पुर घाट गांव के बाहर जंगल में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने यहां विकराल रूप धारण कर लिया इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव तथा ग्रामीणों ने ने दमकल विभाग को दी। जिसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया जिसके चलते आग गांव तक नहीं पहुंच सकी और ग्रामीणों के घरों में रखे गृहस्थी बचाई जा सकी।
विज्ञापन


वहीं पूरे रूद्र गांव के बाहर स्थित एक बाग में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई और काफी धुआं उठने लगा। यह देख गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत से आग को बाल्टी से पानी भरकर बुझाना शुरू कर दिया। इस बीच पहुंचे फायर कर्मियों के साथ मिलकर यदि ग्रामीण तत्काल आग पर काबू न कर लेते तो आग गांव में फैल सकती थी जिससे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed