फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   farmhouse was looted

फार्म हाउस पर लूटपाट

Sun, 16 Jul 2017 10:42 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
farmhouse was looted

कुर्सीमें  एक फार्म हाउस पर शनिवार की देर रात पहुंचे बदमाशों ने वहां चौकीदारी की पिटाई कर सोलर पैनल, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट ले गए। रविवार सुबह पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत किया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू किया है।

विज्ञापन

     
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम जाकिर नगर मजरे बहरौली निवासी हाशिम पुत्र करीम दारापुर गांव स्थित चंद्रप्रकाश के फार्म हाउस पर चौकीदारी करता है। शनिवार रात वह फार्म हाउस पर चौकीदारी कर रहा था तभी देर  फार्म हाउस पर कुछ लोगों के होने की उसे आहट लगी।
विज्ञापन


जैसे ही चौकीदार ने उन लोगों पर टार्च लगाई तभी पीछे से बदमाशों ने उस पर लाठी डंडों से वार कर दिया जिससे घायल होकर वह वही गिर गया। इस दौरान बदमाश फार्म हाउस में लगे सौर पैनल ,चौकीदार का मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार भोर में होश आने पर पीड़ित किसी तरह फार्म हाउस के बाहर पहुंचा जहां आस पास गांव के लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया है। कुर्सी थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि मामला चोरी का है, फार्म हाउस से मात्र दो सौर पैनल चोरी हुए है। एसओ ने कहा पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed