फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers in land disputes caused by hanging

भूमि विवाद में किसान ने लगाई फांसी

Sun, 28 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 28 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers in land disputes caused by hanging
पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
भूमि विवाद में मनमर्जी का खेत न पाने से क्षुब्ध एक किसान ने अपने खेत किनारे लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर चौकी के ग्राम परसोला के सत्य प्रकाश शुक्ला (45) पुत्र राम किशोर शुक्ला तीन भाई हैं। इन तीन भाइयों के बीच खेत की पुस्तैनी जमीन का बंटवारा हुआ था।
विज्ञापन


स तरफ  की जमीन मृतक चाहता था उधर की भूमि उसको फैसले में नहीं मिली, जिसके चलते वह परेशान रहता था। रविवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकला किसान जब 10 बजे तक वापस नही लौटा तो परिवार के लोगों ने खोज करना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद मृतक का शव खेत के किनारे लगे नीम के पेड़ में रस्सी से लटका मिला। पत्नी सरिता देवी शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मतृक किसान के एक बेटा और एक बेटी है।


मतृक सत्यप्रकाश का तीन भाइयों के बीच में खेत का भूमि विवाद था। सत्यप्रकाश की मांग जिस ओर के खेत की थी वह उसको नहीं मिला इसलिए वह कुछ नाराज था, इसी के चलते उसने फांसी लगाई है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।
-अशोक कुमार सरोज, थानाध्यक्ष जैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed