फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   farmer murder resisting robbery

लूट के विरोध पर वृद्ध किसान की हत्या

Fri, 29 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 29 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmer murder resisting robbery
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
लूट का विरोध करने पर घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे एक वृद्ध किसान की लुटेरों ने धारदार हथियार से हत्या करी दी। उसके बाद घर में रखा करीब 70 लीटर मेंथा आयल लूटकर भाग गए। सुबह घर से दो सौ मीटर दूर बुजुर्ग की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना फतेहपुर थाना क्षेत्र के मैदासपुर गांव में रह रहे उसके परिवारीजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनजैदपुर निवासी शालिगराम (85) पुत्र स्व. छोटेलाल 25 साल से  इसी गांव में रहकर खेती करते थे। वह मूलरूप से फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैदासपुर के रहने वाले थे। जहां उनके तीन पुत्र और बाकी परिवारीजन रहते हैं। शालिगराम का शव शुक्रवार को घर से करीब दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर उसके तीनों पुत्र आननफानन मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र विजय शंकर ने बताया कि रतनजैदपुर में करीब 50 बीघा जमीन 25 साल पूर्व खरीदी गई थी तब से उसके पिता यहीं घर बनाकर रहते थे। घर की चाभी वह हमेशा अपने साथ लेकर सोते थे। घर का ताला खुला था और कमरे में रखा करीब 70 लीटर मेंथा आयल गायब था।

पिता के गले व सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पुत्रों का कहना है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र विजयशंकर ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व चोरी की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। 

दो सौ मीटर तक मिले घसीटने के निशान
मृतक के बड़े पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि गांव वालों ने इसकी सूचना पर जब हम लोग गांव पहुंचे तो देखा जिस विस्तर पर उसके पिता लेटे थे वहां से उनको खींचकर ले जाने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे जो खेत तक थे।

उनके गले पर कसाव व सिर के पीछे किसी वजन वस्तु से चोट का गहरा निशान था। पीड़ित ने यह बताया कि उसके पिता की हत्या घर की चाभी के लिए हुई है। चाभी पाकर बदमाश घर का ताला आसानी से खोलकर मेंथा आयल उठा ले गए। 


मृतक के पुत्र विजय शंकर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -राजीव कुमार सिंह, एसओ रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed