फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   farmer dead in road accident and 5 injured

सड़क हादसों में किसान की मौत, 5 घायल

Tue, 24 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 24 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
farmer dead in road accident and 5 injured
हादसे में क्षतिग्रस्त अनुबंधित बस। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पहला हादसा पोखरा के समीप हैदरगढ़ चीनी मिल गेट के सामने हुआ। जहां पर मंगलवार को रामसनेहीघाट थाने के मेंडुवा गांव निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना तौल कराने हैदरगढ़ चीनी मिल गेट पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  मार्ग पर गन्ने की रखवाली के लिए ट्रॉली के पीछे चलते हुए मिल गेट के निकट ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गए और ट्रैक्टर से जुड़ी गन्ना लदी ट्रॉली इनके ऊपर से चढ़ गई। मार्ग के समीप स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कुछ समय में ही मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल एसपी सिंह ने कहा घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी रफी अहमद (20) मंगलवार को अपनी बहन रहीस बानो (28) को लेकर बाइक से उसकी ससुराल ग्राम सैदनपुर छोड़ने जा रहा था। तभी फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर स्थित ग्राम साढे़मऊ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस भिड़ंत में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्ेहें सीएचसी फतेहपुर से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं  कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई चौराहा के पास  मंगलवार सुबह सात बजे परिवहन निगम की अनुबंधित बस हैदरगढ़ की तरफ  से सवारियां लेकर बाराबंकी जा रही थी। त


भी एक ट्रक को ओवर टेक करते समय  सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। जिससे बस का बांया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक रामसजीवन निवासी चकतारा थाना असन्द्रा, सुभाष निवासी गाजपुर, जिला सीतापुर, रामकुमार निवासी कस्बा हैदरगढ़ घायल हो गए। तीनों घायलों को लेकर सीएचसी कोठी पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed