फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Engineer's daughter dies in accident.

ट्रक से कुचलकर इंजीनियर की  बेटी ने दम तोड़ा, पत्नी जख्मी

Wed, 28 Feb 2018 10:53 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 28 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Engineer's daughter dies in accident.
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली जलबोर्ड में इंजीनियर के पद पर तैनात एक व्यक्ति की बेटी की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। होली पर घर आई पत्नी बेटी को स्कूटी पर लेकर जा रही थी तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली के पास एक ट्रक ने टक्कर ने मार दी जिससे बेटी की मौत हो गई। वहीं महिला घायल हो गई। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी सत्येंद्र श्रीवास्तव दिल्ली प्रदेश के जलबोर्ड में इंजीनियर के पद पर तैनात है। होली पर इन दिनों इनका परिवार गांव आया हुआ है। बुधवार की सुबह पत्नी सीमा श्रीवास्तव(38) बेटी अंजलि उर्फ सिमरन(10) के साथ स्कूटी लेकर पास की दुकान गई थी। दुकान से वापस लौट रही मां-बेटी को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में जहां अंजलि की मौत हो गई वहीं उसकी मां को भी चोट पहुंची है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे से नाराज लोगों ने देवा मार्ग पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया व मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजकुमार पांडेय का कहना है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है उसके चालक का पता कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


इकलौती बेटी की मौत मचा कोहराम
इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव की इकलौती बेटी अंजलि व सिमरन की सड़क हादसे में मौत से परिवार में गम का पहाड़ टूट गया है। इकलौती होने के चलते मां, बाप की दुलारी बेटी को खोने के गम में मां व पिता दोनों बदहवास हो गए। घर में जहां होली की खुशियों की तैयारी थी वहीं अब शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed