फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   drugs seized

छापा मारकर पकड़ी एक बोरी दवाएं

Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
drugs seized
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।

अवैध रूप से संचालित हो रहे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापा मारकर एक बोरी दवाई बरामद की। टीम ने दवाइयों का नमूना भी भरा। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।

विज्ञापन


मसौली ब्लॉक के न्योला करसंडा चौराहे पर अमर सिंह वर्मा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से क्लीनिक के साथ ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे थे। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव ने टीम के साथ पहुंच कर छापेमारी की।

विज्ञापन

 

 

क्लीनिक से 25 हजार रुपये की एक बोरी दवाइयां के साथ ही सिरिंज, ग्लूकोज, ड्रिप आदि बरामद हुआ। इन्हें सील कर दिया गया। साथ ही मिली अल्प्रासेफ व लोपोस्ट्रेप टेबलेट का नमूना भी भरा गया। टेबलेट के नमूने को जांच के लिए लैब भेजा गया है। टीम के पहुंचते ही झोलाछाप भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि झोलाछाप बिना लाइसेंस के क्लीनिक के साथ मेडिकल स्टोर का भी संचालन कर रहा था। छापेमारी मेें 25 हजार रुपये की दवाई, सीरिंज, ग्लूकोज आदि बरामद कर दवाइयों के नमूने भी भरे गए हैं। कार्रवाई के लिए एडी फैजाबाद न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed