फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   died in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की जान गई हत्या का आरोप

Tue, 07 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 07 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
died in mysterious circumstances
मृत शरीर - फोटो : demo pic
कोतवाली नगर के बंकी कस्बा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में सोमवार की रात मौत हो गई है। मृतक के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगोें पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के बंकी कस्बा निवासी रवि गुप्ता(30) की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। मृतक के चाचा राजीव का कहना है कि रवि को सोमवार की शाम एक युवक बाइक पर बैठाकर ले गया था।
विज्ञापन


इसके बाद देर रात वही युवक बाइक से रवि को घर लेकर पहुंचा और बताया कि रवि के मुंह से झाग निकल रहा है, इसे अस्पताल ले जाओ। इसके बाद अस्पताल ले जाए गए। रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कोई विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed