{"_id":"59cd364e4f1c1b71548b4dc0","slug":"death-of-innocent-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के कारण बिजली के खंभों में लगे अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चक मजरे रहरामऊ निवासी शहाबुद्दीन का 14 महीने का इकलौता पुत्र तौहीद गुरुवार को खेलते-खेलते विद्युत पोल के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
गांव में सात माह पूर्व हुए विद्युतीकरण में एलटी लाइन के लगाए गए खंभों में अर्थिंग के तार में इंसुलेटर न लगाये जाने से उतरे करंट में बालक की चिपक कर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में मचे हाहाकार के बीच ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र मसौली के अवर अभियंता के मोबाइल पर जब सूचना दी तो अभियंता ने अपने सहायक को मोबाइल थमाते हुए जवाब दिया कि ग्रामीणों द्वारा विद्युत तारों से छेड़छाड़ के चलते खंभों में करंट उतर रहा है।
विज्ञापन
विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के गैर जिम्मेदारा बयान से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। एसडीओ अंबिका प्रसाद ने एलटी कंपनी की लापरवाही को स्वीकार करते हुए जांच कराने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन