फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body thrown on the way by killing young man

युवक की हत्या कर रास्ते पर फेंका शव

Sat, 29 Jul 2017 11:17 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sat, 29 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on the way by killing young man
अल्लीपुर गांव में युवक की मौत से शोकाकुल परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव गांव के रास्ते पर फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों व परिवारीजनों को इस बात का पता लगा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों ने गांव के एक युवक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।       
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी पप्पू (24) पुत्र नगेसर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने घर से निकला था। देर रात तक जब पप्पू घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के मुख्य रास्ते पर पप्पू का शव पड़ा है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एसओ अशोक कुमार ने ग्रामीणों व परिवारीजनों से पूछताछ कर जांच शुरू की है लेकिन अभी तक हत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है मौत का कारण पीएम रिपोर्ट में पता लगने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात पुलिस ने कही है।


एक युवक का शव गांव के रास्तेे में मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही पता लग सकेगा। मृतक के शरीर में चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजनों द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ आगे की कार्रवाई होगी। - अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed