{"_id":"5b4e283f4f1c1b39748b55e9","slug":"cylinder-burst-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लीकेज से स्कूल में मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में लीकेज से स्कूल में मची भगदड़
Amarujala Bureau
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर में लीकेज से एक स्कूल में आग लग गई जिससे भदगड़ भी मच गई। हालांकि आग ज्यादा भीषण न होने के चलते सभी ने राहत की सांस ली। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर लिया जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
शहर के पीरबटावन मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या में मंगलवार की सुबह किचन में अचानक गैस सिलेंडर के पाइप लीकेज से आग लग गई। स्कूल में आग लगने की घटना के बाद बच्चों में भगदड़ मच गई। इस बीच लोगों ने इसके बारे में फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। जिस पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया। हालांकि आग ज्यादा न फैलने से कोई नुकसान नहीं हुआ। स्कूल में आग लगने को लेकर आस पास इलाके में भी अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा।
विज्ञापन