फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   court ordered to laudge fir against asp

एएसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मामला थाना जैदपुर के एक गांव का है जहां 3 अप्रैल 2014 को दलित बालिका से गांव के ही आरोपी तुफैल ने बाग में ले जाकर दुराचार किया था। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने जैदपुर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना तत्कालीन सीओ वीसी दुबे द्वारा की गई थी जो कि अभी हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक हैं।
विज्ञापन


गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट महमूद अहमद खां ने गुरुवार को आरोपी तुफैल को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन


वहीं अदालत ने मामले की विवेचना में लापरवाही मिलने पर तत्कालीन सीओ वीसी दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गृह सचिव को आदेश दिया है।


अदालत ने कहा बहुत गंभीर मामला
कोर्ट द्वारा अपने आदेश में कहा गया है कि इस मामले में विवेचक ने जिस तरह से लापरवाह पूर्ण तरीके से विवेचना कर अपनी रिपोर्ट दाखिल की उसी से आरोपी बच गया है। अदालत ने इसे बहुत गंभीर प्रकरण मानते हुए इसमें कड़ा रुख अख्तियार किया है। अब गृह विभाग द्वारा ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed