फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Couple beaten in land disputes

जमीन विवाद में दंपती को पीटा

Sun, 28 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 28 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। सहन की जमीन के विवाद को लेकर एक दंपती को पीट दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धारा मेें रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पीड़ित दंपती ने मामले की शिकायत एसपी से की है।

मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव के रहने वाले सलीम का कहना है कि वह अपनी पत्नी रेशमा के साथ शुक्रवार की रात घर के बाहर बैठा था। तभी उसके पड़ोसी खलील, इब्राहिम व राजू ने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। पीड़ित दंपती का कहना है कि आरोपियों से सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते उन पर यह हमला हुआ है। पीड़ित ने रात में ही मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामूली धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दंपती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी अब्दुल हमीद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसओ मसौली रायसिंह यादव का कहना है कि इस मामले मेें दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। कहा, पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की गई है, यदि जरूरत पड़ेगी तो और धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed