{"_id":"a40c39fd233168274f0b272f9865a096","slug":"couple-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती को किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती को किया मरणासन्न
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा के कोलवा गांव में सहन की भूमि पर नींव खोदने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने नींव खोदवा रहे दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।
जहां से पति को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
शनिवार शाम को कोलवा के विश्वेसर अपने मकान के सामने खाली पड़ी भूमि में नींव खोदवा रहे थे। इनके पड़ोसी अमर सिंह ने भूमि को अपना बताते हुए नींव खोदने से मना किया।
पुरानी दीवार के स्थान पर ही खुदाई की बात कहते हुए विश्वेसर के कार्य जारी रखने पर दोनो पक्ष में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर अमर सिंह ने अपने परिवारीजनों व साथियों कल्लू, ननकऊ, अर्जुन के साथ मिल कर विश्वेसर की पिटाई शुरू कर दी तथा बीच बचाव करने आई इनकी पत्नी गंगादेई को भी मारापीटा ।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों घरों के छप्पर में आग लगने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। गांव पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से विश्वेसर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद थाने में शिकयत करने पर पुलिस ने अमर सिंह का चिकित्सीय परीक्षण करवा कर इनकी एनसीआर दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा दो पक्षों मे मारपीट के बाद एक दूसरे के मकन में आग लगाई है। दोनो पक्षों से शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ भेजे गए घायल की हालत काफी गंभीर होने से चिकित्सीय रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।