फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Computer engineer bike and cash looted

कंप्यूटर इंजीनियर से बाइक व नगदी लूटी

Wed, 03 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 03 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव के पास हाईवे पर मंगलवार देर रात चार बदमाशों ने कंप्यूटर इंजीनियर को तमंचा सटाकर बाइक व नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लखनऊ के सी-771 इंदिरानगर कॉलोनी निवासी कंप्यूटर इंजीनियर अनिल मौर्या मंगलवार सुबह किसी काम से फैजाबाद गए थे। देर रात लौटते समय सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर शाहपुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने अनिल को तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने अनिल की कनपटी पर तमंचा सटा बाइक व बैग लूटकर भाग गए। अनिल ने तत्काल थाने में सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पीड़ित का कहना है कि उसके बैग में करीब एक हजार रुपये कैश व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed