फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Child died in accident when playing out side

घर के बाहर खेल रही बच्ची को रौंदा

Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Child died in accident when playing out side
वोल्वो बस चंडीगढ़ के पास जीरकपुर में सड़क हादसे का शिकार

एक मासूम बच्ची अपने नाना के घर गई थी। वहां घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक बेकाबू वाहन ने उसे रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से सहमा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


जहांगीराबाद कस्बे में अपने नाना अमर सिंह के घर परिवार के साथ एक बच्ची गई थी। मंगलवार सुबह शिवानी (7) पुत्री नन्हा निवासी सुरसंडा, मसौली घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक अनियंत्रित मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेकर बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवा कोतवाली क्षेत्र में कुर्सी मार्ग पर खेवली गांव के पास मंगलवार सुबह शिक्षिका शाहीन बानो (28) पति सगीर अहमद (30) निवासी ग्राम अहमदपुर थाना सिधौली जिला सीतापुर के साथ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर अचानक स्कूली बच्चे आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक खड्ड में जा गिरी। हादसे में सगीर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


वहीं, कोतवाली नगर क्षेत्र में देवा मार्ग पर बाइक से जा रहे टिकैतगंज कुर्सी निवासी मोहम्मद जुनेद (30) व मोहम्मद मोहसिन (28) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को  जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed