{"_id":"571fb3794f1c1b6907a91852","slug":"chc-in-charge-arrested-in-molestation-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ में सीएचसी प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ में सीएचसी प्रभारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज सीएचसी प्रभारी को पकड़कर कोतवाली ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मचारी से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज करने के आरोपी सीएचसी प्रभारी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जमानत मिल गई। पीड़ित महिला स्वास्थ्य कर्मी ने 20 दिन पूर्व मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम सिरौलीगौसपुर को सौंपी थी। मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है। आरोप है कि इसके बाद भी सीएचसी प्रभारी की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ तो आजिज होकर पीड़िता ने 13 अप्रैल को इसकी लिखित शिकायत लोनीकटरा पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की।
सीएचसी त्रिवेदीगंज में कार्य करने वाली एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने 7 अप्रैल को जिलाधिकारी अजय यादव से मामले की लिखित शिकायत की थी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि सीएचसी प्रभारी डॉ. शशिकांत चौधरी उसे आए दिन परेशान करते हैं और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उपस्थिति पंजिका को अपने पास रखते हैं जिससे वह हस्ताक्षर भी नहीं कर पाती है। पीड़िता ने बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत के अगले दिन जब वह सीएचसी पहुंची तो सीएचसी प्रभारी ने फिर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करने दिए और धमकी दी की अब तुम्हें सीएचसी पर नौकरी नहीं करने दूंगा।
क्योंकि मैंने तुम्हारी संविदा समाप्त करने के लिए सीएमओ को पत्र लिख दिया है। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी सीएचसी प्रभारी की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ तब जाकर उसने 13 अप्रैल को मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। शिकायत के 13 दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएचसी कर्मियों की माने तो सीएचसी प्रभारी की हरकतों से संविदा पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी इतना परेशान हो गई थी कि उसने अपने बैठने का स्थान भी बदल दिया था। वह एक कक्ष में अकेले ही बैठकर अपना कार्य निपटाती थी।
उसने जिलाधिकारी से शिकायत की उसके बाद भी डॉक्टर उसे परेशान करने से बाज नहीं आते थे। अक्सर उसके कमरे घुस जाते थे। और जबरदस्ती बात करने की कोशिश करते थे।
सीएचसी त्रिवेदीगंज पर तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सीएचसी प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत की गई थी। जिस पर सीएचसी प्रभारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी को एक दिन की अंतरिम जमानत मिली है। - श्रीधर पाठक, एसओ लोनीकटरा
सीएचसी त्रिवेदीगंज में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशिकांत चौधरी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला संज्ञान में आया है लेकिन लिखा पढ़ी में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। यदि लिखा पढ़ी में मिलता है तो इनके निलंबन की संस्तुति शासन से की जाएगी। -डॉ. सतीश चंद्रा, प्रभारी सीएमओ