{"_id":"fc638387333e0ba1611ce1aaee36d3c9","slug":"cbi-raid-in-cmo-office-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ दफ्तर में सीबीआई का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ दफ्तर में सीबीआई का छापा
बाराबंकी/अमर उजाला
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में शनिवार को सीबीआई इंस्पेक्टर अजय सिंह गहलोत की टीम ने छापा मारा। इस दौरान उन्होंने एनआरएचएम से जुड़े अभिलेख खंगाले। करीब छह घंटे तक वह बंद कमरे में टीम ने अभिलखों की जांच पड़ताल की।
इस दौरान किसी को अदंर नहीं जाने दिया गया। मालूम हो कि वर्ष 2011 में एनआरएचएम के तहत सरकारी धन का बड़े स्तर पर दुरुपयोग किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने करीब 24 करोड़ रुपये का घपला किया था।
इसमें अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के शामिल होने की बात कही गई। यहां तक सीएचसी पर जेएसवाई के लिए जो पैसा भेजा गया था उसमें भी खूब फर्जीवाड़ा हुआ।
विज्ञापन
प्रसव हुए बिना ही पैसा निकाल लिए गया और अभिलेखों में फर्जी दर्ज किया गया। कई ऐसी प्रसव पीड़ितों को चेक जारी किए गए जिनके नाम और पते गलत पाए गए। इसके अलावा उपकरण व दवा खरीद आदि में भी घपला किया गया।
इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के बारे में सीबीआई इंस्पेक्टर ने कोई बात नहीं की। सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार का कहना है कि सीबीआई एनआरएचएम से जुड़े वर्ष 2011 के अभिलेखों की जांच कर रही है।
सीबीआई ने जो अभिलेख मांगे थे, वे उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीबीआई को कुछ और अभिलेखों की जांच करनी थी। इसी सिलसिले में वह शनिवार को कार्यालय में आए और जांच के बाद आवश्यक अभिलेख साथ ले गए हैं।