फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cash, jewelery and car looted

कैश, जेवरात व कार लूटी

Tue, 22 Sep 2015 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Tue, 22 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीड़ितों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और परिवारीजनों को बताया। वारदात होने की जानकारी के बाद परिवारीजन काफी परेशान हैं। यहां के लोगों ने शिकोहाबाद पुलिस से भी इस मामले को लेकर संपर्क किया है।
विज्ञापन


कोठी कस्बा निवासी सुरेंद्र कुमार व चंद्रेश कुमार अपने दो साथियों के साथ सोमवार शाम कार से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने राजस्थान रवाना हुए थे। मंगलवार भोर में शिकोहाबाद शहर के पास हाईवे पर पिकअप सवार 10-12 बदमाशों ने उनकी कार रोक ली।
विज्ञापन


कार सवार चारों व्यक्तियों को डरा-धमकाकर बदमाश करीब एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी, चेन व कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की शिकायत शिकोहाबाद कोतवाली में की और परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र के भाई योगेंद्र कुमार के मुताबिक परिवार के दो लड़के राजस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहे है। उनसे मिलने के साथ बालाजी के दर्शन करने के लिए सुरेंद्र समेत चार लोग वहां जा रहे थे।

सुबह करीब छह बजे भाई सुरेंद्र ने फोन पर लूटपाट की जानकारी दी। इस घटना के बाद परिवारीजन काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed