{"_id":"6270ab3bf773cc0ed0ffbb84431f0488","slug":"candidates-supporter-murderd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी समर्थक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी समर्थक की हत्या
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर प्रधान प्रत्याशी के पति व उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला गांव निवासी विनोद यादव (20) पुत्र महेश यादव मंगलवार सुबह घर से खेत के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
इसके बाद करीब 9 बजे विनोद का शव गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। हत्या की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पूरे शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इससे साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया है।
परिवारीजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक की हत्या की गई है। मृतक के बड़े भाई संदीप की तहरीर पर जरुवा गांव निवासी प्रधान प्रत्याशी प्रियंका यादव के पति बब्लू उर्फ बलराम, सनी व भिटौलीकला गांव के राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।