फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Calf became prey of Wild animal

जंगली जानवर ने बछड़े को बनाया निवाला, दहशत

Sun, 04 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Calf became prey of Wild animal
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

बरायन गांव में शनिवार बीती रात किसान के घर के बाहर बंधे बछड़े पर जंगली जानवर ने हमला कर अपना निवाला बना लिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना के बाद कोई अधिकारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरायन निवासी लल्लन का बछड़ा घर के बाहर बंधा हुआ था। शनिवार बीती रात जंगली जानवर ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। रविवार भोर किसान बछड़े को नांद पर बांधने के लिए उठा तो देखा कि उसका क्षत-विक्षत शव खूंटे पर पड़ा है। यह देख किसान ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीण रमेश, शकील, मुन्ना, झुन्नू आदि ने आसपास जानवर के पगचिन्ह देख तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी क्षेत्रीय रेंजर जांच के लिए न आए और न ही किसी कर्मचारी को भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कहते हुए लौट गई। इसी क्षेत्र में तेंदुआ के पगचिन्ह पूर्व में मिल चुके हैं। तेंदुए के दोबारा लौटने की आशंका से ग्रामीणों में काफी दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed