{"_id":"592b0f524f1c1bf114bdae76","slug":"bsc-nursing-student-found-hanging-on-a-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला बीएससी नर्सिंग का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला बीएससी नर्सिंग का छात्र
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंद अस्पताल में बीएससी नर्सिंग में पढ़ने वाले छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें लिखा है कि वह अपने मन से फांसी लगा रहा है। फांसी लगाने के कारण के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि मृतक के भाई ने अनहोनी की आशंका जताई है लेकिन पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है। सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ गांव निवासी सत्येंद्र यादव (22) पुत्र रामसिंह यादव सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष का छात्र है।
सत्येंद्र कोतवाली शहर क्षेत्र के भुहेरा गांव के पास कंट्री होम मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता था। सत्येंद्र के साथ तीन अन्य छात्र भी रहते थे लेकिन इन दिनों अवकाश के चलते वे घर चले गए हैं। रविवार की दोपहर सत्येंद्र के साथ रहने वाले छात्र मानवेंद्र ने उसे कई बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिसके बाद मानवेंद्र ने कमरे में पहुंचकर देखा तो सत्येंद्र का शव फर्श पर पड़ा था व उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। आधी रस्सी कमरे के छल्ले में फंसी थी व आधी सत्येंद्र के गले में। इसके साथ ही सत्येंद्र की अंगुली में चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें सत्येंद्र ने लिखा है कि उसकी फांसी का जिम्मेदार वह खुद है और इसके लिए किसी को पुलिस परेशान न करे। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। मामले में मृतक के परिवारीजनों न तो कोई शिकायत की है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है।
मृतक के भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
मृतक के भाई नीरज ने बताया कि उसके भाई ने खुदकुशी नहीं की है उसके साथ अनहोनी हुई है। उसका कहना है कि पुलिस ने सुसाइड नोट भी बदल दिया है। हालांकि किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत उसके द्वारा पुलिस से नहीं की गई है।