{"_id":"c8b7eb1bd5427045fd148e813893b366","slug":"brothers-in-law-were-closely-robbed-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साले मिलकर करते थे लूट, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा-साले मिलकर करते थे लूट, गिरफ्तार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच व टिकैतनगर थाने की पुलिस ने लूट की कई वारदातोें का खुलासा किया है। पुलिस ने रायबरेली निवासी पांच हजार के इनामिया बदमाश समेत दो अपराधियों को पकड़कर उनके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व मोटरसाइिकल बरामद किया है। पकडे़ गए दोनोें आरोपी रिश्ते में जीजा-साले हैं। इनमें से जीजा नलकूप विभाग में सरकारी कर्मचारी है जबकि साला पांच हजार का इनामी बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेजे गए हैं। एसपी अब्दुल हमीद ने सोमवार को पुलिस लाइन मेें वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रंाच व टिकैतनगर पुलिस की टीम ने लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश पकड़े गए हैं।
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों में विजय सिंह उर्फ विज्जू निवासी राजापुर सीवन थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली और सोनू सिंह निवासी बल्लीपुर मजरे जदवापुर थाना टिकैतनगर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, 41 सौ की नकदी, मोबाइल फोन, चाकू व बाइक बरामद किया है। टिकैतनगर पुलिस ने क्षेत्र के रायपुर मोड़ के पास रविवार की रात इन बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।