{"_id":"52e04cd8fc16a0717e63e606fb038cd5","slug":"break-the-lock-of-the-house-theft-three-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़ तीन लाख की चोरी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन होने वालीं ताबड़तोड़ चोरियों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। पीरबटावन नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार देर रात एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत करीब तीन लाख की चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
कोतवाली नगर के नई बस्ती पीरबटावन मोहल्ला निवासी गुलाम असगर अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। इनके मकान में गेट पर बाहर से ताला बंद था। बुधवार की देर रात चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। गुलाम असगर ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखी करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने व चांदी के जेवरात व 9 हजार रुपये नकदी उठा ले गए हैं। बृहस्पतिवार को जब गुलाम असगर को पड़ोस के लोगोें ने घर मेें चोरी होने की सूचना दी तब वह अपने घर आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सिटी चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की पर किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।