फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Break of three stores shutter half million theft

तीन दुकानों का शटर तोड़ ढाई लाख की चोरी

Tue, 05 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 05 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Break of three stores shutter half million theft
बेखौफ हुए चोर
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र इसरौली कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर वहां से करीब ढाई लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरौली कस्बा स्थित पप्पू कनौजिया की रेडीमेड की दुकान में सोमवार की देर रात चोर शटर तोड़कर अंदर घुस गए। यहां पर चोरों ने 20 हजार रुपये की नकदी व बीस किलोग्राम मेंथा ऑयल समेत करीब डेढ़ लाख रुपये से भी अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद हार्डवेयर व्यापारी अरविंद वर्मा की दुकान में भी शटर तोड़कर घुसे चोरों ने अंदर रखी दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब 50 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद सर्वेश मौर्या की रेडीमेड कपड़ों की दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे तीन हजार रुपये नकद व करीब 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed