फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Boy dies of snake bite in school

आंगनबाड़ी केंद्र पर सर्पदंश से मासूम ने दम तोड़ा

Fri, 27 Jul 2018 09:28 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 27 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Boy dies of snake bite in school
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : Amarujala

बंद आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे के सामने बैठकर मैडम के आने का इंतजार कर रहे मासूम को सांप ने डस लिया। केंद्र पर किसी के मौजूद न होने पर मासूम भागते हुए घर पहुंचकर कर घटना की जानकारी दी। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी से जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र खेरवा का है। यहां पर शुक्रवार सुबह गांव के हरिप्रसाद पाल का 6 वर्षीय पुत्र शिवम आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गया था। केंद्र पर तैनात कार्यकत्री विमला श्रीवास्तव व सेविका के न आने पर बंद पड़े केंद्र के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर वह मैैडम के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चबूतरे के उखड़े पड़े प्लास्टर की दराज से निकले सांप ने उसके पैर में डस लिया।
विज्ञापन


चीखने- चिल्लाने पर कोई सहायता नहीं मिला तो लाचार शिवम दौड़ता हुआ घर पहुंचा। मां को सांप काटने की बात बताते ही परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बात चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पातल रेफर किया। परिवारीजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलते ही दोपहर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भागते हुए केंद्र पर तो पहुंची। मगर, मासूम के घर तक पहुंच कर संवेदना व्यक्त करने की जरूरत नहीं समझी।  मासूम की मौत के बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने केंद्र पर फैली गंदगी जंगल झाडिय़ों को सफाई कर्मचारी को भेज कर साफ कराया। वहीं सपेरा को बुलाकर सांप को पकड़वा गया।            
विज्ञापन
विज्ञापन

            

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed