{"_id":"59c946ea4f1c1ba1538b45b8","slug":"bodies-found-hanging-on-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक-युवती का शव गांव के बाहर एक ही दुपट्टे में पेड़ पर लटका मिला। थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
युवक-युवती के दो अलग-अलग समुदायों के होने के चलते इलाके में तनाव का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनिल कुमार सिंह और एएसपी ने मौके का जायजा लिया और दोनों शवों के अंतिम संस्कार तक गांव में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के तमरसेपुर गांव के अमित कुमार (22) व शेहर बानो (19) के शव सोमवार सुबह गांव के बाहर लगे रामशंकर के खेत में लगे बड़हल के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकते मिले है। सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब युवक व युवती के शव लटकते देखे तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में सतरिख, कोठी व जैदपुर थाने की पुलिस को तैनात किया गया है। हालांकि गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिस पेड़ से युवक व युवती के शव मिले वहां दोनों केे चप्पल और नारियल की एक टूटी रस्सी भी मिली है। एएसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि लगता है कि पहले दोनों ने इसी रस्सी से गला कस कर जान देने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट जाने से दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी है।