फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Blusterer caused by fire in the cottage

झोपड़ी में दबंगों ने लगाई आग

Sun, 15 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 15 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Blusterer caused by fire in the cottage
बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नकटौली गांव स्थित तालाब किनारे रखे छप्पर में आग लगने से जली मोटरसाइमिलें। - फोटो : अमर उजाला
नकटौली गांव में तालाब की रखवाली करने के लिए रखी झोपड़ी में शनिवार रात किसी ने आग लगा दिया। झोपड़ी में सो रहे तीन मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई वहीं अंदर रखी दो बाइक जलकर राख हो गई। तालाब के पट्टेेदार ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के फैय्याजपुरा निवासी श्रवण कुमार बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकटौली में पट्टे पर तालाब लेकर मछली पालन का कार्य करता है। तालाब की रखवाली के लिए झोपड़ी रखी है। शनिवार को उसी झोपड़ी में जयचंद्र, सुरेश व चेतराम सो रहे थे। देर रात आए कुछ लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दिया। आग लगने से झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


अंदर सो रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। झोपड़ी में खड़ी दो बाइक, फसल, जाल, तख्त, विस्तर समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। तीनों मजदूरों ने भाग रहे दो युवकों को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना श्रवण को दी गई। रविवार सुबह श्रवण ने बड्डूपुर थाने में इंदिरा नगर लखनऊ निवासी विनय व रमन के खिलाफ आगजनी की शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। बड्डूपुर थानाध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि तालाब के पट्टेदार की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed