{"_id":"5745fd794f1c1b2c3e690be7","slug":"bliss-baba-s-bail-plea-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा परमानंद की जमानत अर्जी खारिज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा परमानंद की जमानत अर्जी खारिज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 26 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बाबा परमानंद को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा परमानंद की जमानत अर्जी बुधवार को एसीजेएम सियाराम चौरसिया ने खारिज कर दी है। मंगलवार को देवा कोतवाली पुलिस ने बाबा परमानंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। बुधवार को उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई थी।
वहीं, बाबा परमानंद से पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबा को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। साथ ही बाबा के अन्य सहयोगियों व करीबी लोगों से पूछताछ करने के लिए भी पुलिस तैयारी कर रही है।
देवा कोतवाली अंतर्गत हर्रई में बाबा परमानंद तिवारी ने आश्रम बना रखा था। अश्लील वीडियो क्लिप लीक होने से बाबा के कारनामे उजागर हुए थे। बाबा के खिलाफ 9 मामले पहले से ही दर्ज हैं। इसी माह बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमला व दुराचार के प्रयास समेत तीन और मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
बाबा की तलाश में कई दिनों से जुटी पुलिस ने सोमवार को उसे सतना मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी 6 जून तय करते हुए जेल भेजा गया। बुधवार को धोखाधड़ी, जानलेवा हमला व दुराचार के प्रयास मामले में एसीजेएम सियाराम चौरसिया की कोर्ट ने सुनवाई की, जहां उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई।
वहीं, पुलिस बाबा परमानंद से पुलिस कई तरह के राज उगलवाना चाह रही है। न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए बाबा को पुलिस अब कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए तैयारी कर रही है। पूछताछ में बाबा परमानंद से पुलिस को कई अहम राज मिल सकते है।
इससे उन लोगों से पूछताछ करने में भी पुलिस को आसानी होगी जो पुलिस के निशाने पर आ रहे है। हालांकि पुलिस ने अभी तक ऐसे किसी व्यक्ति से पूछताछ नहीं की है जिस पर पुलिस को किसी तरह का शक है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेहतर सबूत जुटाने के बाद ही पुलिस अन्य लोगों पर हाथ डालना चाह रही है। हालांकि पुलिस के रुख को देखकर बाबा के खास लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। बाबा परमानंद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद का कहना है कि बाबा के करीबी लोगों से भी पूछताछ होगी फिलहाल अभी मामले की जांच पड़ताल कर कई तरह की जानकारियां जुटाई जा रही है।