फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BDC member's wife and one women death by dengue

डेंगू से बीडीसी सदस्य की पत्नी समेत दो की मौत

Fri, 23 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 23 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BDC member's wife and one women death by dengue
डेंगू से पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार को डेंगू से दो महिलाओं की मौत हो गई। दरियाबाद मालिनपुर गांव निवासी बीडीसी मेंबर अरविन्द यादव की पत्नी की शुकुवार को डेंगू की चपेट में आने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र मोहल्ला गढ़ी निवासी डेंगू से पीड़ित एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान जान चली गई। उधर जैदपुर और कोठी में डेंगू के 12 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


विकास खंड दरियाबाद मालिनपुर गांव निवासी अरविन्द यादव की पत्नी शिवकुमारी (28) को पिछले आठ से दिनों बुखार आ रहा था। उनका उपचार पहले निजी अस्पताल में कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उनको लखनऊ लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया थाए जहां पर जांच के दौरान उनके शरीर में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


यहां उनको को खून चढ़ाया गया पर हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवारीजन महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर शुक्रवार को दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप जारी हैं। इसके  बावजूद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सतरिख थाना क्षेत्र मोहल्ला गढ़ी निवासी सुमन (50) पत्नी राजेंद्र प्रसाद करीब एक सप्ताह से तेज बुखार व बर्दन दर्द से पीड़ित चल रही थी। एलाइजा जांच कराने पर रिपोर्ट में डेंगू पॉजीटिव पाने जाने से उसे इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।


वहीं सीएचसी जैदपुर में शुक्रवार को बुखार के दो सौ नए मरीजों को डॉक्टरों ने देखा। जिसमें करीब आठ मरीजों को डेंगू की जांच कराने को कहा गया है। वहीं कस्बे में 9 लोगों के डेंगू की पुष्टी होने के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  शुक्रवार को जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो सौ के करीब नए मरीजों ने पर्चे बनवाए।

जिसमें ज्यादातर मरीजों को तेज बुखार, बदन दर्द के साथ कमजोरी के लक्षण पाए गए हैं। मोहल्ला बाड़ापूरा के असलम की पुत्री आरिफ ा बानो (17) मोहल्ला वसीनगर की रहमतुन निशां (15), मोहल्ला गढ़ीकदीम के सैयद हुसैन (24), मोहल्ला बड़ापूरा के इस्तियाक अंसारी (30) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला महमूदपुर निवासी अखबार के अभिकर्ता मुकेश मिश्रा (35) व चुनमुन नेता (55) मोहल्ला मुक्खिन में हाफिज शमशुद्दीन, मोहल्ला वसीनगर के अली अब्बास, मोहल्ला बाजार में नन्हे लाल गौड़, अब्दुल रफीक भी तेज बुखार व कमजोरी से पीड़ित हैं।

जिनका इलाज प्राइवेट चिकित्सकों के यहां से चल रहा है। जैदपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार मौर्या ने बताया कि शुक्रवार को 185 नाए मरीजों को देखा गया है। लोगों में बुखार आने के बाद डेंगू का डर पैदा हो गया है। डेंगू के मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। 

कोठी में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि,  कई बुखार से हैं पीड़ित
कोठी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अतरौली गांव में तीन मरीजों में अखिलेश शर्मा (19), अजय (38) व छाया (20) करीब एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थे। सभी को सीएचसी कोठी में उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया था।

जहां अस्पताल की पैथालॉजी में तीनों मरीजों का ब्लड टेस्ट कराया गया। तीनों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अखिलेश व अजय को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि छाया का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। इसी गांव के धर्मराम, राजेंद्र, अर्चना, पूजा समेत एक दो दर्जन लोग वायरल से पीड़ित हैं। जिनका उपचार सीएचसी से चल रहा है। 

जैदपुर व कोठी क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। दोनों कस्बों के सीएचसी प्रभारियों से जांच कराई जाएगी। डेंगू व वायरल के मरीज मिलने पर गांव में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार कराया जाएगा और दवाएं वितरण कराई जाएंगी। कस्बे में गंदी पड़ी नालियों व जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा नष्ट करने के लिए रसायन का छिड़काव किया जाएगा। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ


सीएचसी परिसर में मिला युवक का शव
दरियाबाद। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकंधा निवासी जगप्रसाद (35) का शव शुक्रवार दोपहर दरियाबाद थाना क्षेत्र की सीएचसी मथुरानगर परिसर के अंदर पड़ा मिला। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने परिसर में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया।


जानकारी पर मृतक का भाई लायक राम मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। लायक राम ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से विछिप्त था। वह घर से 15 दिन पहले निकला था। दरियाबाद पुलिस ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed