{"_id":"570405654f1c1b2838c810ed","slug":"bank-robbers-attacked-two-prd-soldiers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पर डकैतों का धावा दो पीआरडी जवानों को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक पर डकैतों का धावा दो पीआरडी जवानों को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नाका सतरिख चौराहे की पुलिस पिकेट के पास जिला कोऑपरेटिव बैंक में सोमवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। यह देख बैंक सुरक्षा में तैनात दो पीआरडी जवान उनसे भिड़ गए, जिसमें उनकी जान चली गई।
हत्या के बाद डकैतों ने स्ट्रांग रूम की तिजोरी का एक लॉक काट डाला मगर डबल लॉक होने के चलते तिजोरी नहीं खोल सके। इससे बैंक में रखे करीब 50 लाख रुपये बच गए। बदमाश बैंक में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की हार्डडिस्क उठा ले गए, जबकि एक अन्य सीसीटीवी की फुटेज में चार बदमाश कैद हो गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला कोेऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा की सुरक्षा में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में पीआरडी के दो-दो जवान तैनात रहते हैं। सोमवार रात की शिफ्ट में पीआरडी जवान ओमप्रकाश वर्मा (42) पुत्र केशवराम निवासी ग्राम मीरापुर थाना सफदरगंज व देशराज (30) पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम डमौरा मजरे बबुरिहा थाना सफदरगंज तैनात थे।
विज्ञापन
रात करीब सवा दो बजे बैंक परिसर में डकैतों ने धावा बोल दिया। दोनों जवान बदमाशों से भिड़ गए। इसी बीच बदमाशों ने गला रेतकर दोनों जवानों की हत्या कर दी। इसके बाद स्ट्रांग रूम में तिजोरी का लॉक काटने का प्रयास किया जिसमें वे सफल नहीं हो पाए।
बैंक की इमारत के बाहरी हिस्से के एक कमरे में इसी शाखा का चपरासी शत्रोहन रहता है। बदमाशों ने वारदात के दौरान उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह शत्रोहन सोकर उठा तो कमरा बाहर से बंद मिला।
उसने खिड़की से बाहर का नजारा देख तत्काल बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। चेयरमैन ने पुलिस को वारदात की खबर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बैंक के चेयरमैन, मैनेजर व अन्य स्टाफ से पूछताछ की।