फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bank officer's are on target

बैंक अफसरों पर कसा शिकंजा

Sat, 20 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 20 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। बीते बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक में पैसे निकालने गए एक बीमार वृद्ध किसान की बैंक परिसर में ही मौत हो गई थी। परिजनों ने बैंक की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ बैंक के कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

कोतवाली अलादासपुर गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय सुकई पुत्र रमई रावत की भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामसनेहीघाट परिसर में बीते बुधवार दोपहर में मौत हो गई। मृतक के पुत्र गोकुल ने बैंक की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता की मौत बैंक की लापरवाही के चलते हुई थी। गोकुल के मुताबिक उसके पिता के खाते में करीब 31 हजार रूपये जमा था जिसे निकालने वह मंगलवार को उसके साथ बैंक गया था जहा पर उसे खाता बंद हो जाने के बात कहते हुए वापस घर भेज दिया गया और अगले दिन बुधवार को बैंक कर्मियों ने उसे बुलाया था। जब वह बुधवार को बैंक पहुचा और पैसे निकालने का बिड्राल जमा कर वह बैंक अधिकारी के पास अंगूठा लगाने पहुंचा तो बताया गया कि वह होश में नही है इस लिए पैसे नही निकल सकते है इसके बाद सुकई बैंक के बाहर आया और अचेत हो गया तथा कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गोकुल की ओर से शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बैंक वालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed