फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba's son arrested

महिलाओं का शोषण करने वाले बाबा परमानंद का बेटा गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2016 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 05 Jul 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Baba's son arrested
विजय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
संतान पैदा करने के फरेब में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बाबा की पत्नी पुलिस पकड़ से अभी तक बाहर है। पुलिस ने बाबा के पुत्र को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी ढोंगी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद महिलाओं को संतान पैदा करने का लालच देकर उनका यौन शोषण करता था। बाबा के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बाबा व उसके पुत्र, पत्नी व शिष्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाबा परमानंद व उसके दो शिष्यों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार दोपहर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज तिराहे से परमानंद के पुत्र विजय तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। बाबा की पत्नी मधु तिवारी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। कोतवाल देवा एसपी सिंह ने बताया कि बाबा परमानंद के पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed