{"_id":"577aa6e24f1c1b72027fa3f6","slug":"baba-s-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का शोषण करने वाले बाबा परमानंद का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं का शोषण करने वाले बाबा परमानंद का बेटा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 05 Jul 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
विजय तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतान पैदा करने के फरेब में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बाबा की पत्नी पुलिस पकड़ से अभी तक बाहर है। पुलिस ने बाबा के पुत्र को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी ढोंगी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद महिलाओं को संतान पैदा करने का लालच देकर उनका यौन शोषण करता था। बाबा के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बाबा व उसके पुत्र, पत्नी व शिष्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाबा परमानंद व उसके दो शिष्यों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने सोमवार दोपहर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज तिराहे से परमानंद के पुत्र विजय तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। बाबा की पत्नी मधु तिवारी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। कोतवाल देवा एसपी सिंह ने बताया कि बाबा परमानंद के पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिया गया है।