फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba Parmanand's three bank accounts seized by police

बाबा परमानंद के तीन बैंक खातों को पुलिस ने किया सीज

Wed, 01 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 01 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Baba Parmanand's three bank accounts seized by police
बाबा परमानंद - फोटो : amar ujala
डर्टी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद की मुश्किलें अभी तक कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद भले ही बाबा को जेल भेजा गया हो लेकिन पुलिस अभी भी बाबा पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। पुलिस ने बाबा के तीन बैंक खातों को सीज किया है।
विज्ञापन


हालांकि इन बैंक खातों में हजारों की संख्या में रुपया होने की बात ही कही जा रही है। इसके साथ ही बाबा के खिलाफ गैंगस्टर लगाने व उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, बाबा के बेटे, पत्नी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। बाबा परमानंद ने पुलिस रिमांड में पूछताछ में अपने तीन बैंक खातों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब बाबा के बैंक खातों की पड़ताल की तो उनमें कुछ हजार रुपये ही मिले। हालांकि पुलिस ने इन तीनों बैंक खातों को सीज कर दिया है। यह खाते किस बैंक के है इस बारे में पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा है कि बाबा परमानंद करोड़ाें की संपत्ति के मालिक है। बाबा के हर्रई आश्रम में ही बेशकीमती 25 बीघा भूमि है। इसके अलावा लखनऊ में बाबा के दो आलीशान मकान व फ्लैट होना बताया रहा है।

पुलिस अब बाबा की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो मुकदमे में चार्जशीट लगाने के बाद बाबा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई व संपत्ति की कुर्की होगी। इससे अब बाबा परमानंद की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। 

महिला भक्तों की बनाता था वीडियो क्लिप बाबा
पुलिस की माने तो बाबा परमानंद बेटा पैदा करने के नाम पर महिला भक्तों के साथ संबंध बनाने के दौरान उनकी वीडियो क्लिप बनवा लेता था। इसके बाद बाबा इन भक्तों को दोबारा भी अपने आश्रम में बुलाकर इनके साथ मौज मस्ती करता था।


हालांकि पुलिस इस बारे में जांच पड़ताल करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा बाबा के पास मिले अश्लील साहित्य, वीडियो कैमरा, सीसीटीवी फुटेज आदि को भी मुकदमे में साक्ष्य बनाया जा रहा है। 

बाबा परमानंद के तीन बैंक खातों को सीज किया गया है। बाबा के खिलाफ गैंगस्टर लगाने व संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी की जा रही है। - अब्दुल हमीद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed