{"_id":"5778017c4f1c1b486279a83b","slug":"auto-lifters-gang-five-crooks-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो लिफ्टर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो लिफ्टर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ऑटो लिफ्टर गिरोह के गिरफ्तार पांच बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई एक बाइक, एलसीडी समेत कई सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ चोरी समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिए गए है।
पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है। सीओ सिटी/क्राइम विशाल विक्रम सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइंस में बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार की रात बड़ेल गांव के पास से अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाशों में अमरदीप मिश्रा निवासी ग्राम अनैया थाना नगराम जनपद लखनऊ हालपता शहर कोतवाली के दशहराबाग मोहल्ला, मुनव्वर अली निवासी अजिपुरा थाना जैदपुर, गौरीशंकर चौहान निवासी ग्राम खलरिया थाना कोतवाली नगर, विकास मिश्रा निवासी वेदपुरम कॉलोनी व संतोष कश्यप पुत्र रामप्रसाद निवासी गल्ला मंडी कोतवाली नगर शामिल हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूटी गई एक बाइक, एक एलसीडी, दो वाटर पंप, सात बैट्री व पंद्रह सौ रुपये की नकदी बरामद की है।