फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attacking merchant ` 1.5 lakh looted

व्यापारी पर हमला कर `1.5 लाख लूटे

Wed, 03 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी Updated Wed, 03 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में टाड़पुर गांव के पास बुधवार शाम को बाइक सवार दो बदमाश बीड़ी व्यापारी का सिर फोड़कर डेढ़ लाख रुपये कैश लूट ले गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल व्यापारी का सीएचसी में इलाज कराया गया है। वारदात के बाद सीओ व एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। 

फतेहपुर कस्बे के ब्राह्मणी टोला निवासी रामगोपाल पुत्र काशीराम बीड़ी का व्यापार करते हैं। बुधवार शाम चार बजे वह मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के तमाम दुकानदारों से तगादा वसूलकर बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। तभी झंझरा-छेदा मार्ग पर टाड़पुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और रामगोपाल के सिर पर डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे रामगोपाल का सिर फट गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। आसपास के ग्रामीणों ने थाने में सूचना देने के साथ ही घायल व्यापारी को फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। व्यापारी ने बताया कि बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपये कैश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की खबर पाकर सीओ फतेहपुर दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने एसओ को जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। उधर, एसओ रिजवान अब्बास ने व्यापारी से बदमाशों का हुलिया पूछने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की। एसओ ने बताया कि रामगोपाल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed