{"_id":"96f4d63ac6fcc9dbb41b9b4f61069f01","slug":"attacked-on-young-man-looted-18-thousand-and-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला कर 18 हजार और चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमला कर 18 हजार और चेन लूटी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक पर कार सवार लोगों ने जानलेवा हमलाकर उसके पास मौजूद 18 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन लूट ली। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है जबकि पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी आफताब(21) पुत्र इश्तियाक ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह बाइक से लखनऊ जा रहे था तभी हाईवे पर असेनी मोड़ के पास एक कार में सवार दो लोगाें ने उसे रोक लिया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने युवक की लोहे के रॉड से जमकर पिटाई कर दी व उसके पास मौजूद 18 हजार रुपये की नकदी व गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले।
पीड़ित ने बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है। लूट की बात गलत है मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।