{"_id":"59cd37a44f1c1bf3538b4e5d","slug":"attack-on-couple-and-two-sons-due-to-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दंपती व दो बेटों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दंपती व दो बेटों पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। यही नहीं दबंगों ने घर में घुस कर पूरे परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई भी की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर सभी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम मंगरौडा गांव का है। यहां के निवासी शत्रोहन व भल्लर के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है।
विज्ञापन
इसी को लेकर बुधवार शाम दोनो पक्षों में कहासुनी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। तभी भल्लर पक्ष से किसी ने अवैध तमंचे से हवा में फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुन घबराए शत्रोहन के परिजनों ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। दबंग छत के रास्ते घर में कूदकर अधेड़ शत्रोहन (60) इनकी पत्नी दशरथा (50) बेटे विनोद व प्रमोद को जमकर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध के बाद हमलावर मौके से भाग गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित के पुत्र कन्हई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया की मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।