फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attack in cattle grazing in contention, eight injured

खेत में मवेशी चराने के विवाद में जानलेवा हमला, आठ घायल

Sat, 11 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 11 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Attack in cattle grazing in contention, eight injured
घायल - फोटो : अमर उजाला
खेत में मवेशी जाने पर शनिवार को एक पक्ष पर चार लोगाें ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। परिवारीजनों ने सभी घायलों को सीएचसी देवा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होते देख चार घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने चार लोगाें के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


देवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया निवासी नसीम की बकरी पास के ग्राम समाज की जमीन में चर रही थी। आरोप है कि उसी जमीन के आधो हिस्से में गांव के ही कुर्बान धनिया, मिर्चा लगा रहा है। मवेशी के खेत में चले जाने से कुर्बान अपने परिवार के साथ मौके पर आकर गाली-गलौज करने लगा। अपनी बकरी पकड़ने पहुंचे नसीम (45) को दबंगो ने पकड़ लिया और पिटाई करना शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मुफीदुन (40), शलमा बेगम (42), तौफीक (24), सलमान (20), महबूब (45), शन्नो (40) व रसीद (38) की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मुफीदुन ने बताया कि जावेद ने फावड़ा व सरताज, जाफर ने बांके से हमला कर दोबारा खेत में जानवर आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान सभी लोगों को परिवारीजन थाना देवा ले गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी देवा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में तौफीक, महबूब, शन्नो व रसीद की हालत गंभीर होते देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरी चराने को लेकर दो पक्षाें में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों की ओर से चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। -बीडी तिवारी, थानाध्यक्ष देवा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed