{"_id":"c4e0245b83764aa328c91fe6dcd87658","slug":"atm-pin-on-the-phone-asking-flown-41-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर एटीएम का पिन पूछ उड़ाए 41 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर एटीएम का पिन पूछ उड़ाए 41 हजार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर बैंक अधिकारी बन एटीएम का पिन कोड पूछ मो. कफील के खाते से 32 हजार उड़ाने की वारदात को अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि, मंगलवार को जालसाजों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से फोन पर एटीएम का पिन पूछकर उसके खाते से 41 हजार रुपये उड़ा दिए। सेवानिवृत्त कर्मचारी को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने संबंधित बैंक पहुंचकर अपना एटीएम बंद करवाया व मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर मोहल्ला निवासी रबींद्र नरायन पाठक सेवानिवृत्त कर्मचारी है। रवींद्र नरायन पाठक के पुत्र आशीष पाठक ने बताया कि उनके पिता के पास मंगलवार की दोपहर 8877197903 नंबर से मोबाइल पर फोन आया।
फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एक बैंक का अधिकारी बोल रहा है और उसने रवींद्र नरायन पाठक से कहा कि वह अपना आधार कार्ड नंबर व एटीएम नंबर बताए नहीं तो उनके बैंक खाते में बहुत गड़बड़ी होने वाली है। सेवानिवृत्त कर्मी ने हड़बड़ाहट में अपना एटीएम व आधार कार्ड नंबर जालसाज को बता दिया। इसके कुछ ही देर बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 41 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई।
विज्ञापन
बैंक खाते से पैसा निकलने के बाद जब मोबाइल पर मैसेज आया तो उन्होंने संबंधित बैंक पहुंचकर जब जानकारी ली तो उनको इस जालसाजी का पता लग सका जिसके बाद उन्होंने अपना एटीएम बंद कराया व मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल शशीकांत मिश्र ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
इस मामले में भी कुछ नहीं हुआ
मसौली थाना क्षेत्र के सआदतगंज निवासी मोहम्मद कफील पुत्र मोहम्मद शफीक से भी रविवार की दोपहर उसके मोबाइल फोन नंबर पर फोन कर बैंक खाते से 32 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। पीड़ित ने मामले की जानकारी होने पर संबंधित बैंक को फोनकर अपना एटीएम बंद कराने के साथ इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।