{"_id":"ba4f7181ea4be5f625ffc2083077226e","slug":"asking-the-atm-code-extracted-18-thousand-rupees-from-the-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का कोड पूछ खाते से निकाले 18 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का कोड पूछ खाते से निकाले 18 हजार रुपये
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हैलो,...मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, आपका एटीएम लॉक हो गया है, उसका कोड बताओ सही करवाना है...’। यह कहकर एक जालसाज ने एक युवक को फोन करने के बाद उसके खाते से 18 हजार निकाल लिए।
पीड़ित को जब इस बात की जानकारी हुई तो मामले की शिकायत साइबर सेल लखनऊ में की है। जहां मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच- पड़ताल शुरू कर दिया है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज निवासी केशवराम मौर्या के मोबाइल पर बीते 23 जुलाई की दोपहर एक जालसाज ने फोन कर कहा कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। उसने केशवराम को बताया कि उसका एटीएम लॉक हो गया है, अब नया एटीएम भेजना है, जिसके लिए इस एटीएम का कोड जानना जरूरी है।
फोन पर बात करने वाले जालसाज के बहकावे में आकर केशवराम ने उसे अपना एटीएम कोड नंबर बता दिया। जिसके कुछ ही देर में केशवराम के खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
पीड़ित को जब इस बात का पता लगा तो वह बैंक पहुंचा, जहां उसे इस जालसाजी की हकीकत पता चली। इसके बाद मामले की शिकायत यहां की पुलिस से न करके लखनऊ साइबर सेल में की गई है। पीड़ित ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।