{"_id":"573b5ffb4f1c1ba171ac6f6b","slug":"ado-and-panchayat-secretary-beaten-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ और पंचायत सचिव को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीओ और पंचायत सचिव को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनायतपुर गांव में मंगलवार को राशन की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद हारे पक्ष ने पंचायत सचिव व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण पर धांधली का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
मंगलवार को सिद्धौर ब्लॉक के इनायतपुर गांव में राशन की दुकान के चयन के लिए सामुदायिक केन्द्र परिसर में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। गांव की सरिता देवी व राम प्रसाद चुनाव मैदान में थे।
दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए लाइन बनवाकर पंचायत सचिव बृजेश कुमार व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विनोद यादव ने मतगणना कराई। राम प्रसाद 274 मत पाकर विजयी हुए। सरिता देवी पत्नी सुन्दर लाल 250 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
इसके बाद सरिता देवी पक्ष के लोग मतगणना में धांधली का आरोप लगाने लगे। उन्होंने पंचायत सचिव व एडीओ समाज कल्याण से पुन: मतगणना कराने का अनुरोध किया, जिसे दोनों अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। इससे सरिता पक्ष के लोग भड़क गये और पंचायत सचिव बृजेश व एडीओ समाज कल्याण की जमकर पिटाई कर दी।
लोगों ने अभिलेख फाड़ दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने थाने पहुंचकर सुखमीलाल सुन्दर लाल, सोहनलाल, दिनेश सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत की। थानाध्यक्ष रायसिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।