फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accused of shoot father-son surrender

गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर

Sat, 11 Jul 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को गोली मारने के दो आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। मामले में एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावा गांव निवासी गंगाराम वर्मा (36) की पत्नी से गांव के ही दीपक ने बीती 4 जुलाई को छेड़छाड़ की थी। जब गंगाराम ने इसका विरोध करते हुए आरोपी के परिवारीजनों से शिकायत की थी तो आरोपी युवक ने पिता व एक अन्य के साथ मिलकर गंगाराम को गोली मार दी थी।

विज्ञापन

घायल गंगाराम का अभी भी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना में नंदकिशोर उसका पुत्र दीपक व नौमीलाल के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र नंदकिशोर व दीपक शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed