{"_id":"5a073f574f1c1b71548bc45e","slug":"abduction-of-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता को उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता को उठा ले गए बदमाश
बाराबंकी
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने घर में घुसकर एक विवाहिता का अपहरण कर लिया। परिवारीजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वहां हड़कंप मच गया। बाद में पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पासिन पुरवा मजरे टीकापुर निवासी ननकू की पत्नी मनीषा को शुक्रवार की रात पहुंचे बदमाश घर में घुसकर अपहरण कर ले गए। घटना के समय इनका पति ननकू अपनी ससुराल गया हुआ था। शनिवार की सुबह जब परिवारीजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
पहले तो पुलिस ने हीलाहवाली की लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो जांच शुरू कर दी। मनीषा के पिता रामविलास निवासी मोजमपुर थाना बड्डूपुर ने बताया कि वर्ष 2012 में गांव के ही इरफान फकीर उनकी पुत्री को भगा ले गया था। जिस पर उन्होंने उसके विरुद्ध रेप, एससीएसटी, पास्को एक्ट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
ऐसे में इन्हीं लोगों ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है। आरोप है कि इनकी पुत्री ने आज किसी तरह घर पर फोन कर अपहरणकर्ताओं द्वारा मुकदमे में सुलह लगाने के लिए दबाव बनाने की बात कही है। प्रभारी कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।