फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Abduction of innocent

मासूम को अगवाकर दुराचार

Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Abduction of innocent
RAPE
एक दरिंदे युवक ने गांव की ही पांच वर्षीय मासूम को अगवाकर खेत में उसके साथ दुराचार किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय मासूम एक बालिका को गांव के ही युवक ने मंगलवार की शाम अगवा कर लिया। आरोपी ने बालिका को खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार करने लगा। इस बीच बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है और सभी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कहा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है।


खेत गई किशोरी से दुराचार, रिपोर्ट दर्ज     
सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत गई किशोरी से गांव के ही युुवक ने  दुराचार किया। रिस्तेदारी में गए पिता के घर वापस लौटने पर घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। जिस पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।     

सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार की दोपहर 15 वर्षीय एक किशोरी अपने खेत गई थी। तभी गांव के युवक ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित किशोरी का शोर सुनकर ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के माता पिता गांव से दूर रिस्तेदारी में गए थे जहां से सोमवार की शांम को वापस लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी है।

आरोपी युवक के परिवारीजन शिकायत से रोकने के लिए पीड़ित पक्ष पर लगातार दबाव बनाते रहे। लेकिन पीड़ित पक्ष आरोपी के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने पर अड़ा रहा जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है।


थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत कर गांव के इमरान पुत्र नौसाद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed