फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   घर के कमरे में चली गोली, दरोगा पुत्र की मौत

घर के कमरे में चली गोली, दरोगा पुत्र की मौत

Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर के कमरे में चली गोली, दरोगा पुत्र की मौत
दरोगा पुत्र ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

क्रासर घर अंदर से पुलिस ने बरामद किया तमंचा
प्रतापगढ़ में दरोगा के पद पर तैनात है पिता

फोटो- 14,15
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रतापगढ़ में तैनात दरोगा के पुत्र ने कमरे में बंद कर खुद को गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से तमंचा बरामद किया है। घटना के पीछे क्या कारण है इसका पुलिस पता लगा रही है। हालांकि लोगों में चर्चा है कि मामला संदिग्ध है। इकलौते बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोठी थाना क्षेत्र के टिकैतनपुरवा गांव निवासी जगन्नाथ सिंह पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर प्रतापगढ़ जिले में तैनात हैं। दरोगा का इकलौता पुत्र आशुतोष सिंह (30) वर्ष गांव में ही अपनी दादी रामदुलारी, पत्नी शालिनी के साथ रहता था। आशुतोष की एक पांच साल की बेटी यीशु भी है। आशुतोष की मां प्रतिमा की तबीयत लगभग चार माह से खराब चल रही है जिनका इलाज सफेदाबाद के अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि मां की बीमारी के चलते आशुतोष काफी परेशान रहा था। मंगलवार को पत्नी शालिनी अपनी पुत्री को लेकर मायके कोटपुरवा थाना रामसनेहीघाट चली गई थी। घर में आशुतोष व उसकी दादी मौजूद थी। इस बीच बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे अचानक आशुतोष के कमरे से गोली की आवाज सुनने के कारण ग्रामीण सहम गए। जब ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो देखा आशुतोष खून से लथपथ पड़ा था। चाचा सुरेश सिंह व ग्रामीणों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सुबह 7.05 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार का कहना है यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

...
इकलौती औलाद था आशुतोष, लोग दुखी
आशुतोष की मौत को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। हर किसी की जुबान से बस एक ही बात है की परिवार में कोई दिक्कत भी नहीं थी और आशुतोष के व्यवहार का पूरा गांव कायल था। ग्रामीणों का कहना है कि आशुतोष ने आज तक किसी से ऊंची आवाज में बात भी नहीं की झगड़ा तो दूर की बात, फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह पहेली बना हुआ है। हालांकि कुछ लोग इसे आत्महत्या की बजाए हत्या होने की बात कर रहे है हालांकि यह बातें अब पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पुलिस विभाग में तैनात एक दरोगा के बेटे ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक के परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग घटना को संदिग्ध होने की बात कह रहे है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
वीपी श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed