फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   टायर फटने से पलटी डीसीएम, खलासी की मौत, चालक घायल

टायर फटने से पलटी डीसीएम, खलासी की मौत, चालक घायल

Mon, 11 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से पलटी डीसीएम, खलासी की मौत, चालक घायल
टायर फटने से पलटी डीसीएम, खलासी की मौत
विज्ञापन


गनेशपुर (बाराबंकी)। कानपुर से डालडा व रिफाइंड तेल लादकर बहराइच जा रही तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने से वह असंतुलित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। इसके चलते जहां खलासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद करीब छह घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। यही नहीं सड़क पर चिकनाहट के चलते एक कार व ट्रक में भी टक्कर हो गई जिसमें कार सवार दो महिलाएं घायल हुई है।
रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार की भोर चौकाघाट के पास बहराइच की ओर जा रही डीसीएम के अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीसीएम खलासी रिंकू (30) निवासी ग्राम तावाजोत थाना रामगांव जिला बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक संजय रस्तोगी (35) निवासी बहराइच शहर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। चालक ने बताया कि वह डालडा व रिफाइंड लादकर कानपुर से बहराइच जा रहे थे।
विज्ञापन


डीसीएम पलटने के बाद उस पर लदा डालडा व रिफाइंड सड़क पर ही फैल गया। इससे हाईवे पर चिकनाहट के चलते दोपहर करीब बारह बजे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान वाहन किनारे से काफी धीमी रफ्तार में निकाले गए। पुलिस ने पहले तो पानी डलवाकर सड़क साफ करवाने का प्रयास किया लेकिन सही न होने से चिकनाहट वाली सड़क पर बालू डलवाई गई है। इसके चलते दोपहर के समय एक कार व ट्रक में भी आमने, सामने से टक्कर हो गई इसमें सवार कार सवार राधिका शाह पत्नी छेबरी करन व बल कुमारी सिंह पत्नी तिलक बहादुर सिंह निवासी जनपद दान नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गई इनको पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र में भयारा रोड पर स्थित रफी मेमोरियल इंटर कालेज के सामने अनुबंधित रोडवेज बस ने बाइक सवार दो भाइयों को जोर दार टक्कर मार दी। रविवार सुबह हुए इस हादसे में सफदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम तुरकानी निवासी शकील के दो पुत्र खुर्शीद आलम व आलम घायन हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन न पहुंचने पर दोनों को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed